Connect with us

उत्तराखण्ड

सजा बाबा नीम करौली का दरबार, कैंची धाम में स्थापना दिवस पर उमड़ेगी आस्था; 15 से 18 जून तक मिलेंगे दर्शन और प्रसाद

नैनीताल जिले में भवाली के पास स्थित बाबा नीम करौली महाराज का कैंची धाम एक बार फिर श्रद्धालुओं से गुलजार होने जा रहा है। इस बार 15 जून को यहां स्थापना दिवस का आयोजन है और इसी को लेकर धाम को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है और चारों ओर रंगबिरंगी सजावट की गई है। मंदिर प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

हर साल 15 जून को देशभर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लाखों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। बाबा नीम करौली महाराज ने इसी स्थान पर 1961 में पहली बार कदम रखा था और फिर पूर्णानंद जी के साथ मिलकर यहां आश्रम बनाने की योजना बनाई थी। इसके तीन साल बाद 15 जून 1964 को यहां हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई और तभी से हर साल यह दिन स्थापना दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

इस मौके पर यहां बड़ा भंडारा होता है और मेला भी लगता है। भारी संख्या में श्रद्धालु आने की वजह से इस बार प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्था की है। शटल सेवा चलाई जा रही है और पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। लोगों की सुविधा के लिए पूरा सिस्टम दुरुस्त कर दिया गया है।

इस बार अगर 15 जून को भारी भीड़ के चलते कोई श्रद्धालु बाबा के दर्शन नहीं कर पाए तो वह 16 17 या 18 जून को भी मंदिर आकर प्रसाद और दर्शन कर सकते हैं। यह फैसला मंदिर समिति और जिला प्रशासन ने मिलकर लिया है ताकि सभी भक्तों को बाबा का आशीर्वाद मिल सके।

यह भी पढ़ें -  रामायण’ 300 करोड़ के पार, 5वें दिन की ऐतिहासिक कमाई

नैनीताल पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान और शटल सेवा की जानकारी जरूर लें। उन्होंने कहा है कि दर्शन को लेकर किसी को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि तीन दिन तक व्यवस्था की गई है। अगर किसी को मदद चाहिए तो 112 नंबर पर या फिर नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 और 9412087770 पर संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News