Connect with us

उत्तराखण्ड

दीपक बली होंगे आप के नए प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद आप ने अब नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। बीते दिन पार्टी ने प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग किया था। प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान दीपक बाली को सौंपी गई है।

गौरतलब है कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें एक भी सीट नसीब नहीं हुई। सूपड़ा साफ होने के बाद गुरुवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश में संगठन समेत सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी थी।तभी अनुमान लगाया जा रहा था कि बहुत जल्द पार्टी की टीम दोबारा से तैयार की जाएगी। अब शुक्रवार को ही आम आदमी पार्टी ने टीम के पहले मेंबर की घोषणा कर दी है। काशीपुर सीट से चुनाव लड़े दीपक बाली को उत्तराखंड आम आदमी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दीपक वाली के नाम की घोषणा की गई। बता दें कि दीपक बाली कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News