Connect with us

उत्तराखण्ड

दवाओं की कालाबाजारी के मामले में देहरादून ईडी की टीम ने मारा छापा

हल्द्वानी शहर के तिकोनिया स्थित बनमीत नरूला के निवास में देहरादून ईडी की टीम ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार बनमीत नरूला को कुछ दिन पहले वॉशिंगटन डीसी डार्क वेब के माध्यम से दवाओं की कालाबाजारी करने के आरोप में 7 साल की सजा सुनाई गई थी।

बनमीत ने अपने गुनाह को भी कबूला था। वहीं इसी मामले में शुक्रवार को देहरादून ईडी की टीम ने बनमीत के घर में छापा मारा है। बता दे की बनमीत का घर हल्द्वानी स्थित तिकोनिया में है जहां ईडी ने छापा मारा। बनमीत 15 करोड डॉलर का मालिक है वह अमेरिका में नशे का धंधा करता है बनमीत ने इंग्लैंड में रहते हुए विश्व की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका के 50 राज्यों में डार्क वेब के माध्यम से अपना जाल फैलाया और प्रतिबंधित दावों और ड्रग्स का भी जाल फैला दिया। उत्तराखंड पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है। वहीं आज हल्द्वानी शहर में बनमित के घर में ईडी का छापा पड़ा इस मामले में इस मामले में अभी जानकारी बाकी है।

आज सुबह 6:00 अचानक जब आठ गाड़ियां गली में रुकी तो स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बता दे कि जिस घर में ईडी ने छापेमारी की है वह पूर्व मिस इंडिया डॉक्टर अमित प्रीत का भी घर है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 अधिकारियों के तबादले
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News