Connect with us

कुमाऊँ

रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति किए जाने की मांग

अल्मोड़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्य मल्ली नाली, भैंसियाछाना नवीन चंद्र दुर्गापाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को पत्र लिखकर राजकीय इंटर कॉलेज खाटबे में रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल नियुक्ति किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र पंचायत भैंसियाछाना के राजकीय इंटर कॉलेज खाटबे में एलटी सहायक अध्यापक कला एवं विज्ञान के पद रिक्त हैं। साथ ही प्रवक्ता संवर्ग में रसायन एवं जीव विज्ञान के पद भी रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में कई अध्यापकों के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पद स्थापन के कारण अतिथि शिक्षकों को समायोजित करने की जानकारी मिली है। ऐसे में रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल नियुक्ति किए जाने की करवाई की जाय।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News