Connect with us

उत्तराखण्ड

कुम्भ मेले में तीसरी बार मीडिया प्रबंधन संभालेंगे उप निदेशक श्री मिश्रा

हल्द्वानी । कुम्भ मेला 2021 मे मीडिया प्रबन्धन एवं विशेष कवरेज के लिए उत्तराखण्ड शासन द्वारा उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा को दायित्व दिया गया है। कुम्भ ड्यूटी के लिए श्री मिश्रा को जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल द्वारा कार्य मुक्त कर दिया है। श्री मिश्रा 27 फरवरी को मेलाधिकारी दीपक रावत को अपना योगदान प्रस्तुत करेंगे। गौरतलब है कि मेला अधिकारी दीपक रावत ने शासन से श्री मिश्रा को मीडिया प्रबन्धन के लिए कुम्भ में भेजे जाने की अनुशंसा की थी। जिसके क्रम मे महानिदेशक सूचना डा0 मेहरबान सिह बिष्ट द्वारा श्री मिश्रा को कुम्भ मेले की कवरेज एवं मीडिया समन्वय का दायित्व सौपा है।
श्री मिश्रा ने बताया कि इससे पूर्व वह कुम्भ तथा अर्धकुम्भ हरिद्वार में मीडिया प्रबन्धन एवं कवरेज का कार्य कर चुके है तथा यह सौभाग्य है कि उन्हें तीसरी बार कुम्भ मेले मे ड्यूटी आवंटित की गई है।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News