Connect with us

उत्तराखण्ड

धन सिंह रावत पहुंचे हल्द्वानी, कांग्रेस को लेकर कही ये बात

हल्द्वानी। आज भाजपा संगठन के निर्देश पर कैबिनेट मंत्रियों द्वारा जिलों के प्रवास कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिलों में जाकर जनता के साथ संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने जिला अध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों से संवाद किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री द्वारा सभी मंत्रियों को 6 कार्यक्रम किए गए हैं, जिसमें जिलों में जाकर संवाद करना है।

लगातार पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा की जा रही बयानबाजी पर धन सिंह रावत ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, सबसे ज्यादा गुटबाजी अगर कहीं है तो वह विपक्षी पार्टी कांग्रेस में है, उन्होंने कहा कि वहां तो यह हालात हैं कि विधायकों के धरनों पर ही प्रदेश अध्यक्ष नहीं जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News