Connect with us

उत्तराखण्ड

पत्रकार कल्याण कोष के सदस्य बनने पर दिनेश जोशी का स्वागत

हल्द्वानी। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जोशी को पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति का सदस्य नामित किए जाने पर सभी ने उन्हें बधाई दी और स्वागत किया।

इधर मानव विकास सेवा संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों की एक बैठक के दौरान संस्थान के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य विक्की योगी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा फूल मालाओं से श्री जोशी का स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट ने कहा पत्रकार कल्याण कोष का सदुपयोग जरूरतमंदों के हित में होना चाहिए। पत्रकारों को उनके काम को देखते हुए उचित सम्मान मिलना चाहिए। इस अवसर पर डॉक्टर जे एस खुराना ने उन्हें बधाई दी। श्री जोशी को पत्रकार कल्याण कोष में नामित सदस्य बनाए जाने पर पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने भी बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की।

सम्मान समारोह के दौरान मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, त्रिलोक बनौली, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, श्रीमती नेहा बिष्ट, जहीर अंसारी यूकेडी नेता भुवन जोशी लोक गायक जगदीश उपाध्याय ,पत्रकार रमाकांत पंत, मनोज लोहनी, विनय शील शर्मा, गिरीश चंदोला, सुरेंद्र गुलाटी ,डीके कोठारी, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष संजय तलवार, राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, आर कुमार, ललित भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया SSP ऑफिस में धरना, पुलिस पर रैली में पहुंचने से रोकने का आरोप
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News