Connect with us

कुमाऊँ

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन करेगा लक्ष्य सेन को सम्मानित

हल्द्वानी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन जनपद नैनीताल की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया सोमवार 27 दिसम्बर को शाम 4:00 बजे डी एस डी बैडमिंटन हॉल में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का स्वागत किया जायेगा।

विदित हो कि स्वागत नैनीताल डिस्टिक बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जाना है, एसोसिएशन के आयोजक सचिव संजय डबराल द्वारा बताया गया की हल्द्वानी के सभी बैडमिंटन अकैडमी के कोच और खिलाड़ी तथा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अलकनंदा अशोक तथा सचिव बी एस मनकोटी विश्व कप काँस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन के स्वागत समारोह में शिरकत करेंगे। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश बिष्ट, आयोजक सचिव संजय डबराल, कोषाध्यक्ष अरविंद पांडे, संयुक्त सचिव बलजीत सिंह, ललित गुप्ता, मुकेश दानी और गिरीश शर्मा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News