Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

मंडल बेतालघाट के दर्जनों पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा काग्रेस का हाथ

बेतालघाट। शनिवार को बेतालघाट में कांग्रेस के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल की अध्यक्षता व ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भंडारी एवं पार्टी प्रत्याशी संजीव आर्या की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का दामन थामा। वहीं कार्यक्रम का संचालन शेखर दानी द्वारा किया गया।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए घर घर जाकर डबल इंजन के सरकार कि विफलताओं, महंगाई, बेरोजगारी व जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए कमर कस ले।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के दम खम पर नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या को पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजयी बनायेगी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या ने कहा कि भाजपा की दलित, विकास व जन विरोधी नीतियों से क्षुब्ध होकर उन्हें काग्रेस पार्टी में शामिल होना पड़ा। घर वापसी कर वह काफी सुकून महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा नैनीताल विधानसभा के अवशेष कार्यों को वह अगले कार्यकाल में अमलीजामा पहनायेंगे।

साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओ से अनुरोध किया कि मतदान के दिन प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने हेतु जन जागृति फैलाये जिससे पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो सके।

इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की प्रदेश सदस्य मंजू पन्त , जिला कार्यकारिणी सदस्य माया बोहरा व सीता देवी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष अम्बा दरमाल, मंडल संयोजक इन्द्र सिंह बोहरा, मंडल मंत्री धना देवी,अनुसूचित मोर्चा महामंत्री नितिन आर्या , जिला पंचायत सदस्य गरमपानी अंकित शाह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एन के आर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर जोशी, प्रदीप पन्त, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख शेर सिंह, प्रधान विनकोट केवल जैड़ा, दिपक पडियार, गणेश तिवारी, गणेश पाण्डे, पूर्व प्रधान बाली राम व बची राम, कुलदीप कुमार आदि दर्जनों पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें -  सीएम ने दिए निर्देश

इससे पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भंडारी व कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से बेतालघाट मुख्य बाजार में रिबन काटकर व पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News