Connect with us

Uncategorized

प्रेमिका का शादी से इनकार करना पड़ा भारी, नाराज प्रेमी ने माता-पिता को उतारा मौत के घाट

तेलंगाना के वारंगल से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज करने से मना कर दिया. इस बात पर प्रेमी नाराज हो गया. गुस्से से आग-बबूला हो गया और प्रेमिका के घर जाकर उसके माता-पिता की हत्या कर दी. यह घटना चेन्नाराव पेट मंडल के पडाहारू चिंताला तांडा में हुई.

पुलिस के अनुसार, पडाहारू चिंताला तांडा निवासी बनोथु श्रीनिवास और बनोथु सुगुना की बेटी ने परिवार को बिना बताए अपने प्रेमी बनी के साथ रह रही थी. नवंबर 2023 में दोनों ने बिना किसी को बताए गुपचुप शादी रचा ली. कई महीनों से बेटी जब घर नहीं आई तो माता-पिता को चिंता सताने लगी. युवती के माता-पिता ने जनवरी में बेटी की गुमशुदगी को लेकर पुलिस से संपर्क किया. जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर युवती और उसके प्रेमी को थाने बुलाया. पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की और लड़की को उसके माता-पिता के साथ भेज दिया.

तब से युवती घर पर रह रही है. बनी को जब इस बात का पता चला कि उसके माता-पिता उसकी शादी कहीं और तय कर रहे हैं तो वह आग बबूला हो गया. जैसे-तैसे युवती ने उस वक्त उसे शांत कराया. बाद में फोन पर प्रेमी ने जब युवती से सबके सामने शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया.

गुरुवार की युवती के माता-पिता घर के सामने सो रहे थे. बनी धारदार हथियार लेकर वहां आया और दोनों पर हमला कर दिया. युवती की मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे नरसंपेट सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी भी मौत हो गई. इस घटना में युवती और उसका भाई मदनलाल भी घायल हो गए. इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. सूचना मिलने के बाद नरसंपेटा एसीपी किरण कुमार और नेक्कोंडा सीआई चंद्रमोहन, चेन्ना राव की निगरानी में गुडुरू और नेक्कोंडा पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में सुरक्षा व्यवस्था की

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले, किसे कहां मिली नई तैनाती, यहां देखें पूरी सूची
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News