Connect with us

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के चलते पूर्णागिरि मार्ग हुआ चौबीस घंटे के लिए बंद

चम्पावत। कल रात से हो रही भारी बारिश के चलते पूर्णागिरि मार्ग पर कीरोड़ा नाला उफान पर आ गया है वही भाटनागढ़ में भी भारी मालवा आने से पूर्णागिरि मार्ग पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। वही नाले के उफान में आने से ग्रामीणों काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है इसी क्रम में ग्रामीण महेश चंद जोशी नें बार बार कीरोड़ा नाले के उफान में आने से होने वाली परेशानी के बारे में बताया साथ ही उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शीघ्र ही पुल निर्माण की गुहार लगाई है।

वही चम्पावत जिले में कल रात्रि से हो रही भारी बारिश के चलते जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी नें सभी विभागों को अलर्ट में रहते हुए किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सभी सड़क निर्माण एजेंसियो को मार्ग बंद होने की स्तिथि में उसे तत्काल खोले जाने का कार्य सुरक्षात्मकरूप से करने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्टर – विनोद पाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News