Connect with us

कुमाऊँ

शिक्षा मंत्री को झेलना पड़ा गांव के लोगों का विरोध

गदरपुर । शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे जैसे ही प्रचार करने गांव में पहुंचे तो उन्हें गांव के लोगों का विरोध झेलना पड़ा। गांव पहुंचते ही शिक्षा मंत्री से स्थानीय लोगों ने पूछा कि आपने गांव के लिए क्या किया है। जवाब में अरविंद पांडे से एक सड़क की ओर इशारा करते नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस पर उनको जवाब मिला कि सड़क केवल गांव के बाहर तक ही बनी है। क्या गांव में लोग नहीं रहते। इतना ही नहीं, व्यक्ति ने शिक्षा मंत्री पर घोटाले का आरोप लगाया था।

इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने मंदिर के लिए कोई पैसा सरकारी योजना में नहीं दिया है।इस पर स्थानीय निवासी ने कहा कि वहां आपके नाम को बोर्ड लगाया गया है। बिना काम किए ही है, पैसे का भगुतान कर लिया गया। इसके बाद शिक्षा मंत्री यह कहते हुए वहां से चले गए कि देखो ये स्टंटबाजी कर रहा है। लोगों को दिखाने के लिए वीडियो बनवा रहा है और वहां से चले गए। चुनाव प्रचार जारों पर है। नेता डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं। लेकिन, इस बार लोग नेताओं से सीधे सवाल पूछने से नहीं कतरा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News