Connect with us

उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री ने दिया परीक्षा में गड़बड़ी होने पर जांच के आदेश,पढ़े खबर

देहरादून। राज्य में टीइटी परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े की शिकायत की गई है। जिसमें कई परीक्षार्थियों के स्थान पर दूसरे व्यक्तियों ने परीक्षा दी है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में फर्जीवाड़े की शिकायत पर महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी को विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।उन्होंने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि, यदि यह जांच पर्याप्त नजर नहीं आती है तो इसकी एसआइटी जांच की संस्तुति की जाए।बता दें कि, प्रदेश में कुछ समय पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की परीक्षा आयोजित की गई थी।

इसमें ये शिकायतें आई कि, इस परीक्षा में कई परीक्षार्थियों के स्थान पर दूसरे व्यक्तियों ने परीक्षा दी। इस शिकायत को शिक्षा मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए विभागीय सचिव को इसकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इसकी जांच जरूरी है। जरूरत पड़ी तो एसआइटी जांच भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News