Uncategorized
हल्द्वानी में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई ईद की नमाज़

मीनाक्षी
हल्द्वानी में ईद-उल-अजहा का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के माहौल में मनाया गया। शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र शहरभर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई दिए। संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।







