Connect with us

उत्तराखण्ड

2022 का चुनाव भाजपा बहुमत से जीतेगी: कौशिक

रुद्रपुर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आगमन पर उनका शानदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली निकाली। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि वर्ष 2022 में भाजपा ने और बड़ी विजय का लक्ष्य रखा है।


सिटी क्लब में उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक संरचना अन्य दलों के मुकाबले बहुत मजबूत है। अभी पन्ना प्रमुख के गठन की प्रक्रिया भी चल रही है। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के बल पर और बड़ी विजय का लक्ष्य रखा गया है। वह पूरी ताकत से विजय अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नजूल का मुद्दा सरकार चुनाव से पहले ही हल कर देगी। इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्यों से जनता को बेहतर एहसास कराया है। वह कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि सरकार के विकास कार्यों एवं जनहित की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं। कहा कि रुद्रपुर में जितना भव्य स्वागत हुआ है वह कार्यकर्ताओं के अथाह उत्साह का परिचायक है। इससे पूर्व श्री कौशिक का महानगर में भव्य स्वागत हुआ। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, पूर्व सांसद बलराज पासी, सुरेश परिहार, ब्लॉक प्रमुख ममता जलहोत्रा सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय तिवारी भारत भूषण चुघ, राजकुमारी गिरी, ललित मिगलानी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News