Connect with us

कुमाऊँ

जब ट्रेन को रोका हाथियों के झुंड ने, ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत

रुद्रपुर। ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की कट कर मौत हो गई। इससे गुस्साए हाथियों के झुंड ने काफी देर तक ट्रेन को रोक दिया, बाद में बमुश्किल चालक ने ट्रैक से ट्रेन को वापस सिडकुल हाल्ट को ले लिया। बता दे कि आगरा फोर्ट से चलकर ट्रेन रामनगर जा रही थी। इस घटना के बाद ट्रेन के यात्रियों को वापस सिडकुल हाल्ट से रामनगर काशीपुर,गूलरभोज के लिए बाया बस के माध्यम से भेजा गया। इस घटना से गुस्साए हाथियों ने रेल ट्रैक घेर करके ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया तथा वापस ट्रेन सिडकुल हाल्ट के पास पहुंचकर रेल प्रशासन यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से उनके गंतव्य को पहुंचा रही है। इस घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच करके हाथियों के शांत कर जंगल की तरफ भेज दिया है।

बताया जाता है कि यह घटना सिडकुल रेलवे हाल्ट से करीब 500 मीटर घनघोर जंगल में हुई जहां पर मोबाइल सिग्नल भी नहीं आ रहे हैं। इस घटना केेेे बाद वन विभाग में हड़कंप मचा है।रेलवे, वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News