Connect with us

कुमाऊँ

वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया

हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व मैं मंडल में विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। तत्पश्चात सेवा ही संगठन-२ के तहत प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार नवीन पंत एवं पदाधिकारियों ने वैक्सिनेशन सेंटरों एवं आम जनमानस को पानी,मास्क एवं सैनीटाइजर वितरण कर सेवा का कार्य किया।
नगर अध्यक्ष नवीन पंत ने मास्क पहनने एवं सोशलडिस्टेंसिंग के बारे में बताते हुए जनता को जागरुप किया। आज के इस वितरण में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,पंकज जोशी आदि उपस्थित रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News