Connect with us

कुमाऊँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी रैली के दौरान कुमाऊँ मंडल को हजारों करोड़ की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने केवल हल्द्वानी को 2 हजार करोड़ की सौगात अलग से दी। इस नेक कार्य के लिये भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री आशा शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो तोहफा कुमाऊँ को दिया है इससे अच्छा नए साल का कोई तोहफा नहीं हो सकता है। उन्होंने रैली में शामिल सभी महिला कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सौगात को कुमाऊँ की जनता कभी नहीं भूल पाएगी। जिस तरह से आज लोग पीएम मोदी की रैली में उनकी झलक पाने को उत्साहित थे। उससे साफ होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से उत्तराखंड में विजयी पताका लहरायेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News