Connect with us

उत्तराखण्ड

घास काटने गई महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत

रिपोर्टर – भुवन सिंह ठठोला, नैनीताल। थापला गांव में घास काटने गए एक महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल में पंचनामे के बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है।

नैनीताल से कालाढूंगी देहरादून राजकीय राजमार्ग में मंगोली से पैदल मार्ग में बसे थापला गांव में हड़से हो गया। मृतक, जंगल की तरफ गई थी जब पैर फिसलने से वो खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने बताया की 46 वर्षीय जीवंती देवी गांव की कुछ महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए जंगल में घास लेने गई थी।

एस.डी.एम.प्रमोद कुमार ने बताया कि घास काटने के दौरान अचानक जीवंती का पैर फिसल गया और वो खाई में गिर गई। ग्रामीण जीवंती को लेकर बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया l शव के पंचनामे के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्ट मॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  सरकारी दफ्तरों के नामपट्ट अब संस्कृत में भी होंगे, शासन ने दिए निर्देश
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News