Connect with us

कुमाऊँ

दुर्गापाल के घर उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब, नहीं आने दिया कांग्रेस प्रत्याशी को,किया गेट बंद

लालकुआं। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। कांग्रेस पार्टी की सूची जारी होने के बाद लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस के अंदर टिकट न मिलने से बवाल मच गया है।

ताजा मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने जनता के साथ एक जनसभा की , जिसमें लाल कुआं विधानसभा की जनता का जनसैलाब उमड़ पड़ा, ऐसा जान पड़ रहा है कि लालकुआं विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

हरीश चंद्र दुर्गापाल का कहना है कि जनता मेरे साथ खड़ी है जनता मुझ पर विश्वास करती है ,जैसा लालकुआं विधानसभा की जनता का मन होगा मैं वैसा करने को हर स्थिति में तैयार हूं ,यह मेरी नहीं जनता की आवाज है,जहां कांग्रेसी लालकुआं विधानसभा में महिला सीट को प्रबलता से टिकट दिया गया है, और लाल कुआं की रहने वाली संध्या डालाकोटी यहां से कांग्रेस का चुनाव लडेंगी वही कांग्रेस में बगावत की आवाज भी तेजी से आने लगी है। मौसम अधिक ठंडा है और सर्द हवाएं चल रही हैं ,वहीं राजनीतिक गलियारों में बहुत तेजी से गर्मी आ गई है।

लालकुंआ कांग्रेस प्रत्याशी पहुँची दुर्गापाल के घर,समर्थकों ने किया मुख्य द्वार बंद, अपने समर्थकों के साथ वह भी बैठ गई गेट पर

इधर लालकुआं से अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास में आज सुबह आशीर्वाद लेने पहुंची, जहां दुर्गापाल समर्थकों ने उन्हें रोकते हुए मुख्य द्वार बंद कर दिया। उन्होंने संध्या डालाकोटी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित कार्यकर्ता दुर्गापाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, साथ ही उन्होंने संध्या डालाकोटी को दुर्गापाल के घर में घुसने नहीं दिया।

यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”

यह प्रक्रिया काफी देर तक चलती रही। जहां संध्या डालाकोटी और उनके पति कांग्रेसी नेता किरन डालाकोटी दुर्गापाल से मिलने के लिए उनके आवास में जाने का प्रयास करते रहे। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र पंकज दुर्गापाल उनको समझाते रहे कि वह इस समय लौट जाएं, क्योंकि कार्यकर्ता अत्यधिक आक्रोशित हैं। फिलहाल जद्दोजहद जारी है। संध्या डालाकोटी एवं उनके साथ आए कार्यकर्ता दुर्गापाल से मिलने के लिए उनके आवास में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा सहित कई लोग दुर्गापाल के आवास में मौजूद थे।

लालकुआं से पूर्णानद पांडे की रिपोर्ट

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News