Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

‘भारत बंद’ के समर्थन में किसानों ने ट्रांसपोर्ट और व्यापार मंडल से मांगा समर्थन

हल्द्वानी। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान के समर्थन में अखिल भारतीय किसान महासभा और ऐक्टू नेताओं ने हल्द्वानी, लालकुआं, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू में व्यापार मंडल, ट्रांसपोर्ट एवं ट्रेड यूनियन संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनको भारत बंद का समर्थन करने की अपील करते हुए पत्र सौंपा। यह जानकारी अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक बहादुर सिंह जंगी ने दी।

मुख्य तौर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, देव भूमि व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, ट्रांसपोर्ट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी, महामंत्री प्रदीप सबरवाल, टैक्सी ऑटो यूनियन के अध्यक्ष डॉ केदार पलड़िया, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्डा, राजीव अग्रवाल आदि को पत्र सौंपा गया। जिन व्यापार मंडल नेताओं से मुलाकात की गई उन्होंने किसानों द्वारा आहूत 27 सितंबर के शांतिपूर्ण भारत बंद को समर्थन देने का विश्वास दिया।

किसान नेता बहादुर सिंह जंगी ने इस अवसर पर कहा कि, “तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर 10 माह पूर्व प्रारंभ हुआ किसान आंदोलन अब देश के जन-जन का आंदोलन बनता जा रहा है। 27 सितंबर के प्रस्तावित भारत बंद को देश के व्यापार, ट्रांसपोर्ट संगठनों व 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह भारत बंद किसानों के तीन कृषि कानूनों को रद्द किए जाने के साथ-साथ रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल के दाम आधे किए जाने, श्रमिक विरोधी नए लेबर कोड रद्द किए जाने आदि मांगों को लेकर आहूत किया गया है।”

यह भी पढ़ें -  क्वींस सीनियर सेकेंडरी के स्थापना दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि, आगामी 27 सितंबर को हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में बंद को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल और ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों से मिलने वालों में अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक बहादुर सिंह जंगी व ट्रेड यूनियन ‘ऐक्टू’ नेता डॉ कैलाश पाण्डेय शामिल थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News