Connect with us

उत्तराखण्ड

नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता गिरफ्तार

हरिद्वार। यहां के थाना पिरान कलियर पुलिस ने नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल कलियर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सोमवार दोपहर उसके पति ने उसकी नाबालिक बेटी जिसकी उम्र करीब 13 साल है उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।

महिला ने बताया था कि उस समय वह वह घर से बाहर गई थी और बाकी बच्चे भी घर से बाहर ही थे। उसके पति ने बेटी को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। जब बच्ची की मां वापस लौटी तो उसने देखा कि बच्ची डरी सहमी बैठी है।

मां के द्वारा पूछने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कारवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

अब पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि ने बच्ची से दुष्कर्म आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है और आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा ह।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News