Connect with us

कुमाऊँ

शॉर्टसर्किट से घर में लगी आग

बिन्दुखत्ता। बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण इंद्रा नगर -2 बिन्दुखत्ता में मंगलवार सांय करीब साढ़े आठ बजे देव सिंह देवली पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंग देवली के घर पर अचानक आग लग गई जिसमें भवन स्वामी देव सिंह देवली का सारा जल गया। इस दौरान सामान बचाने के चक्कर मे मची अफरा तफरी के कारण देव सिंह के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए व घर मे रखा सारा सामान, स्कूली बच्चों के पढ़ाई का सामान, कॉपी किताबे व जरूरी कागजात सब जल कर नष्ट हो गए , जिससे पूरा परिवार सदमे में है बता दें कि 12 दिन पहले की देव सिंह के पिता जी प्रताप सिंह की लंबी बीमारी के चलते मित्यु हो गई थी । सोमवार को ही उनकी 13 वी हुई और मंगलवार शाम को ही परिवार के ऊपर पहाड़ सा टूट गया जिसके कारण परिवार वालो के पास तन के कपड़े के अलावा कुछ भी नही बचा जिससे देवली परिवार आर्थिक संकट की स्थिति में आ गया है। -प्रेम सिंह दानू

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News