Connect with us

कुमाऊँ

वन विभाग की पुरानी चौकी में लगी आग, फायर कर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू

गरमपानी। शुक्रवार को अचानक खैरना गरमपानी के समीप वन विभाग की पुरानी चौकी में आग लग गई। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

जानकारी के अनुसार फायर स्टेशन नैनीताल पर वायरलैस से सूचना प्राप्त हुई कि खैरना गरमपानी के पास वन विभाग की पुरानी चौकी में आग लगी है।

वहीं सूचना प्राप्त होते ही तत्काल नैनीताल की फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो आग वन विभाग की पुरानी चौकी में लगी थी। फायर सर्विस यूनिट द्वारा कड़ी मशक्कत कर मिनी हाई प्रेशर व वाटर टेंडर से लगातार आग पर पानी डालकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। हादसे में आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

इस दौरान लीडिंग फायरमैन जवाहर सिंह, लीडिंग फायरमैन प्रकाश मेर, लीडिंग फायरमैन प्रकाश कांडपाल, चालक भोपाल सिंह, चालक विपिन बडोला, चालक जयप्रकाश, फायर मैन जसवीर सिंह, फायर मैन विक्रांत सिंह, फायर मैन रवि चंद्र आर्य, फायर मैन गौरव कार्की मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News