Connect with us

उत्तराखण्ड

जिले में डेंगू से पहला मौत उपचार के दौरान तोड़ा दम

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय एक महिला की मंगलवार शाम डेंगू से मौत हो गई। महिला का नैनीताल रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में सोमवार से उपचार चल रहा था। नैनीताल जिले में डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है।

नैनीताल की सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि काठगोदाम स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी एक 36 वर्षीय महिला को उसके परिजनों ने खराब तबीयत के चलते सोमवार शाम नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था।

महिला को करीब हफ्ते भर से बुखार की शिकायत थी। निजी अस्पताल में जब महिला का ब्लड सैंपल लेकर कार्ड टेस्ट किया गया, तो डेंगू के लक्षण मिले। इसके बाद सैंपल को एलाइजा जांच के लिए लैब भेजा गया। सीएमओ के मुताबिक मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला की एलाइजा रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़ें -  चमोली से बड़ी खबर: रामणी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले छात्र-छात्रा के शव, फैली सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News