Connect with us

कुमाऊँ

इंडियन आर्मी की तीसरी बार स्थगित हुई लिखित परीक्षा

भारतीय थल सेना की परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि पिथौरागढ़ व चंपावत के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होने वाली ये परीक्षा तीसरी बार स्थगित हुई है।गौरतलब है कि 15 फरवरी से 22 फरवरी के बीच सेना छावनी रानीखेत में थल सेना भर्ती कार्यालय के अधीन भर्ती रैली आयोजित की गई थी। जिसमें पिथौरागढ़ व चंपावत के युवाओं ने प्रतिभाग किया था।इसके बाद शारीरिक व चिकित्सा परीक्षा में चुने गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी करने को कहा गया था। पहले ही कोरोना के चलते दो बार स्थगित हो चुकी लिखित परीक्षा के लिए इस बार 25 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी।मगर अभ्यर्थियों को अभी और भी इंतजार करना पड़ेगा। अब एक बार फिर से परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय के हवाले से जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी. इससे पहले 25 अप्रैल व 27 जून को दो बार परीक्षा की तिथि घोषित की गई थी। लेकिन तब कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए लिखित परीक्षा स्थगित की गई थी। लिहाजा अभ्यर्थियों के मन में एक बार मायूसी छा गई है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News