Connect with us

Uncategorized

तीन सगे भाईयों समेत पांच पर ऑटो रिक्शा चोरी करने का आरोप

मीनाक्षी

हल्द्वानी। भोटिया पढ़ांव निवासी एक व्यक्ति ने उसके ऑटो चोरी होने की पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने काठगोदाम निवासी तीन सगे भाईयों समेत कुल पांच लोगों पर ऑटो रिक्सा चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को चोरी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी दी है। वेलेजली लॉज नियर भोटिया पड़ाव निवासी रिंकू गुप्ता ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका ऑटो रिक्शा यूके 04. टीए 6081 है जो कि पुनीत कुमार निवासी मल्ता ब्यूरा काठगोदाम के घर के बाहर 30 जनवरी को खदा किया था। आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब 5 बजे पता लगा कि उसका ऑटो वहां पर नहीं है। खोजबीन करने पर सीसीटीवी फुटेज में चार पांच लोगों पर ऑटो की चोरी करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने सगे तीन भाईयों सोनू चौहान, राजू चौहान और दीपक चौहान समेत दो अन्य नहार अली और अनिल बिष्ट निवासी सभी काठगोदाम पर ऑटो को चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ दीपक सिंह विष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’

More in Uncategorized

Trending News