Connect with us

कुमाऊँ

चंपावत उप चुनाव के चलते फ्लेग मार्च किया

जनपद चम्पावत के टनकपुर में आज सीओ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ मिलकर पुलिस ने टनकपुर में फ्लेग मार्च निकाला।

आपको बता दें 31 मई को चम्पावत विधानसभा में उपचुनाव होना है, जनपद में उपचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने हेतु फ्लेग मार्च द्वारा सन्देश दिया गया है की क्षेत्र में क़ानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखे, वही इसी क्रम में सीओ अविनाश वर्मा ने अपील करते हुए बताया चम्पावत विधानसभा में आगामी 31 मई को होने वाले उपचुनाव में शांतिपूर्वक बिना डरे निष्पक्ष अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जिस सम्बन्ध में अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ मिलकर फ्लेग मार्च निकाला गया।

रिपोर्ट – विनोद पाल

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News