Connect with us

उत्तराखण्ड

रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, चालक फरार

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला मार्ग से हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पास में खड़े थ्री व्हीलर टेम्पो के ऊपर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

घटना बुधवार शाम खारास्रोत के पास की है। जानकारी के मुताबिक डंपर ब्रह्मानंद मोड़ से कैलाश गेट की ओर जा रहा था। इस दौरान PWD तिराहे पर अनियंत्रित होकर पास में ही खड़े एक थ्री व्हीलर टेम्पो के ऊपर गिर गया। गनीमत ये रही हादसे के दौरान टैंपो में कोई सवारी मौजूद नहीं थी।

हादसे में एक व्यक्ति डंपर की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईड्रो की मदद से लोडर वाहन को उठाने का प्रयास किया। डंपर पलटने के बाद सड़क के दोनों और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया।

पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले, किसे कहां मिली नई तैनाती, यहां देखें पूरी सूची

More in उत्तराखण्ड

Trending News