Connect with us

कुमाऊँ

अज्ञात कारणों के चलते श्रमिक ने फांसी लगाकर दी जान

हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक और श्रमिक ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। श्रमिक का शव भी उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से अशोकपुर, मिलक, रामपुर व हाल निवासी छड़ायल नयाबाद मुखानी निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र मौर्या पुत्र अशर्फी यहीं पर रखकर मेहनत मजदूरी का काम करता था। गुरुवार की रात उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि पिछले कुछ समय से ही मृतक वीरेन्द्र तनाव के कारण ग्रस्त था। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News