Connect with us

कुमाऊँ

नैनीताल के चौगढ़ रेंज में वन महोत्सव मनाया गया

कालाढूंगी। भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के चौगढ़ रेंज में गुरुवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। बनना वन पंचायत में आयोजित वन महोत्सव का शुभारंभ विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। इस दौरान हरड़, आंवला, बेहड़, जामुन, तेज पत्ता आदि पौधों का रोपण किया गया। विधायक कैड़ा ने कहा कि जंगल के संरक्षण के लिए सभी ग्रामीणों को आगे आना होगा। जल, जंगल व वन्य जीवों की सुरक्षा का प्रण लेना होगा। रेंजर एल एस बिष्ट द्वारा ग्रामीणों को वनों के विकास एवं संवर्धन में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान सरपंच संतोष शर्मा, लीला मेहरा, भागीरथी पड़लिया, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन हल्द्वानी अध्यक्ष कैलाश भगत, वन पंचायत परामर्शदाती संगठन जिलाध्यक्ष गणेश जोशी, राजीव जोशी, आलम सिंह, आरपी आर्य, प्रदीप सनवाल, मोहन भंडारी शामिल रहे।

रिपोर्ट-सतीश जोशी

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News