Connect with us

कुमाऊँ

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बालभारती का गठन

टनकपुर। शहर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज बाल भारती का गठन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। बाल भारती का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन चरित्र में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति आस्था बनी रहे एवं उनके विकास की गति बड़े इसके लिए छात्र संगठन के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। सत्र के प्रारंभ होने पर अप्रैल माह के अंत में बाल भारती का गठन किया गया है।

बाल भारती प्रमुख आचार्य पूरन सिंह बोहरा,प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय की सहमति से सात केंद्रीय पदाधिकारी बनाए गए है।जिसमें सौम्या शर्मा प्रधानमंत्री,हरसोदय खर्कवाल प्रधानमंत्री,आयुष पांडेय सेनापति,अर्पित सिंह सेनापति एवं बाल पत्रकार यश अवस्थी को मनोनीत किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश पांडेय और बाल भारती प्रमुख आचार्य पूरन सिंह बोहरा एवं अन्य आचार्य वर्ग ने विभिन्न पदों में मनोनीत छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के आचार्य पूरन सिंह बोहरा,सुरेश चंद्र जोशी, ललित मोहन जोशी,हरीश पांडेय,सुरेश चंद्र राय,नवीन चंद्र तिवारी,आरती प्रसाद लोहनी,जगदीश सिंह बोहरा, संदीप जोशी,जीवन चंद्र जोशी,मोहन चंद्र पांडेय,केशर सिंह बिष्ट,कुंवर सिंह मेहरा,उमेश चंद्र भट्ट,प्रमोद जोशी एवं आचार्या किरण बिष्ट,राजेश्वरी पांडेय, सुशीला उप्रेती,प्रभा पांडेय,गीता देवी, गीता बोहरा,गीता भट्ट,प्रीति गुप्ता उपस्थित रहे।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News