Connect with us

कुमाऊँ

भगवा रक्षा परिषद का गठन,दिनेश आर्या बने प्रदेश अध्यक्ष

थल( पिथौरागढ़)। उत्तराखंड में भगवा रक्षा परिषद का गठन किया गया है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आर्या ने बताया हिन्दू धर्म की सनातन संस्कृति, गौ रक्षा,गंगा मैया की सेवा,लव जिहाद,धर्मान्तरण के खिलाफ आवाज उठाने के साथ-साथ राष्ट्रवाद के लिए प्रयास किये जायेंगे।उन्होंने कहा भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किये जाने को लेकर भगवा रक्षा परिषद का गठन हुआ है जिसके लिए मुझे परिषद के संस्थापक परम् अजीत अरविंद पांडेय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
दिनेश के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर निशांत भट्ट,बबलू लोहनी,मयंक नेगी,जसवीर सिंह आदि ने खुशी व्यक्त किया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आर्या ने कहा कि भगवा रक्षा परिषद हिन्दू सनातन धर्म ,संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगी।इसके लिए व्यापक प्रयास किये जायेंगे।
रिपोर्ट-अनिल कार्की

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News