Connect with us

कुमाऊँ

पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत पहुंचे नैनीताल,कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

रिपोर्टर-भुवन ठठोला
नैनीताल। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का नैनीताल पहुचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं से बैठक की।
बैठक के पश्चात पत्रकार वार्ता के दौरान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा देश प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

लोकसभा चुनाव में नैनीताल से दावेदारी के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा यह तय करना पार्टी का काम है वे जीवन के अंतिम क्षण तक भाजपा के काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा उनके सुपुत्र विकास भगत भी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। उनकी कोशिश होगी कि विकास विधायक का चुनाव लड़े। विकास भगत के लिए प्रयास किया जाएगा आगे जो पार्टी का निर्णय होगा वो उन्हें मान्य होगा।

यह भी पढ़ें -  Murder in Uttarkashi: मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से की चाचा की निर्मम हत्या
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News