Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व कैविनेट मंत्री ने किया उत्तराणी कौतिक, मेले का उद्घाटन

बिंदुखत्ता। उत्तराणी कौतिक व मेला समिति द्वारा आयोजित मेले का उद्घाटन पूर्व कैविनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल द्वारा किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में हरेन्द्र बोरा ,पूर्व सैनिक संगठन की टीम सहित क्षेत्र के कई सम्मानित जन प्रतिनिधि सहित कमेटी अध्यक्ष देवी दत्त पांडेय, उपाध्यक्ष भगवान सिंह धामी, सचिव शशी कुमार सिंह रावत,कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह दानू ,मेला अधिकारी अजय गर्ब्याल, उपाध्यक्ष पुष्कर दानू हिमाचल कला मंच के निदेशक शेर सिंह दानू, ऑडिटर कविराज धामी, उपसचिव रमेश कुनियाल, प्रमोद कलौनी, पर्व कोषाध्यक्ष केदार दानू मीडिया प्रभार सोनू सुयाल,दानू इंटर कॉलेज के प्रबंधक चन्द्र सिंह दानू रूप सिंह जीना,पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाप सिंह दानू, इन्द्र सिंह पनेरी कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, गोविंद फुलारा,सुंदर सिंह खनका, सहित सभी लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विद्यालयों द्वारा वॉलीवाल व कबड्डी सहित कई गेम कराये गए। जिसका मुख्य अतिथि हरीश चंद्र दुर्गापाल के द्वारा रिबन काट कर शुरुआत किया गया। इस दौरान महिला टीम में महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राधा दानू विमला जोशी, मीना कपिल,सरस्वती एरी, तुलसी बिष्ट सहित कई महिलाएं भी उपस्थित रही।

-प्रेम सिंह दानू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News