Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व सांसद डाॅ महेन्द्र पाल सिंह बने उत्तराखंड बार एसोसिएशन के चेयरमैन

नैनीताल । उत्तराखंड बार काउंसिल चैयरमैन(अध्यक्ष) पद पर पूर्व सांसद डॉ.महेंद्र पाल सिंह जबकि वाइस चैयरमैन पद के लिए हरिद्वार निवासी कुलदीप कुमार सिंह निर्वाचित हुए।
शनिवार को उत्तराखंड बार काउंसिल सभागार में अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष मनमोहन लाम्बा और अनिल पंडित ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद पूर्व सांसद महेंद्र पाल और योगेंद्र तोमर ही प्रत्याशी रह गए। उपाध्यक्ष(वाईस चैयरमैन)पद पर वर्तमान उपाध्यक्ष मुन्फैत अली और कुलदीप सिंह के बीच हुए मुकाबले में बार काउंसिल के 20 निर्वाचित सदस्यों और महाधिवक्ता सहित कुल 21 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव अधिकारी व बार काउंसिल सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा ने परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर विजयी डॉ.महेंद्र सिंह पाल को 11 और पराजित योगेंद्र तोमर को नौ मत मिले जबकि एक मत निरस्त हुआ। उपाध्यक्ष पद पर विजयी कुलदीप को 12 और पराजित मुन्फैत अली को कुल नौ वोट मिले। अध्यक्ष पद पर मैदान से हटे अनिल पंडित सहित बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डीके शर्मा, नंदन कन्याल, अर्जुन भंडारी सहित अन्य ने नवनिर्वाचित चेयरमैन(अध्यक्ष)और वाइस चैयरमैन(उपाध्यक्ष)का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: ऑपरेशन हॉटस्पॉट में अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का SSP मंजूनाथ टीसी ने किया खुलासा, मुख्य सरगना समेत 8 गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News