Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

पूर्व पीएम स्व राजीव गांधी के 77वें जन्मदिन पर गोष्ठी

गोष्ठी के दौरान कुछ नेताओं ने चुनाव में दावेदारी को लेकर कर दी नारेबाजी

हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के 77वें जन्मदिन के अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में मुख्य अतिथि कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ जीत राम ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता व पंचायत राज के प्रणेता, युवाओं को मतदान का अधिकार लेकर युवा भारत के सपने को पूरा करने का काम भी राजीव गांधी ने किया। उन्होंने कहा आज भी भारत की सरकार राजीव गांधी द्वारा 30वर्ष पूर्व दिये गये विजन के लक्ष्य पर काम करती तो देश विश्व की प्रथम शक्ति बन गया होता।

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा आज देश का सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय राजीव गांधी जी की सोच का परिणाम है। पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि राजीव गांधी जी ने गांधी जी के गांव पंचायत को मजबूत करने के सपने को 73वें संविधान संशोधन से पूरा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि आज के समय में स्व राजीव गांधी का युवा भारत का सपना ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है।जब देश व प्रदेश में बेरोजगारी बेकाबू हो रही है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जया बिष्ट, महामंत्री महेश शर्मा, जगनमोहन चिलवाल, हेमंत बगडवाल, भोला भट्ट, हर्षवर्धन पाण्डेय, हुकुम सिंह कुंवर, संदीप भसौड़ा, गणेश उपाध्यक्ष,मंजू तिवारी, संध्या डालाकोटी, विजय सिजवाली, गुरप्रीत प्रिंस, जिलाध्यक्ष युकां गजेन्द्र गौनिया,सौरभ भट्ट, सुहेल सिद्दिकी, इकबाल भारती, प्रकाश पाण्डेय, इन्द्रपाल आर्य,सोभा बिष्ट, विमला सांगुड़ी, बीना जोशी, हेमवती नंदन दुर्गापाल,बालम बिष्ट,रत्ना श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, ललित जोशी,शशि वर्मा,जया कनार्टक, महेश काण्डपाल, रमेश नगरकोटी, गोपाल बिष्ट, हिमांशु जोशी,जीवन कबड़वाल, हेमंत पाठक,त्रिलोक सिंह,बी डी खोलिया,आदि थे।

यह भी पढ़ें -  सरकारी कर्मचारी ने चार वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, सीसीटीवी ने खोला हैवानियत का राज

गोष्ठी के दौरान कुछ कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव में दावेदारी को लेकर अभी से अपना वर्चस्व बनाने की कोशिश की और सभा स्थल पर ही नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच बताया जा रहा है कि हुकुम सिंह कुंवर समर्थकों ने जहां नारेबाजी कर दी वहीं कांग्रेस के अन्य धड़े के लोगों ने भी अपने अपने दावेदारों का पक्ष मजबूत करना शुरू कर दिया। कुलमिलाकर कांग्रेस का अंदरूनी आक्रोश मंच पर दिखाई देने लगा है।कुछ लोगों का कहना है यह तो शुरुआत है, चुनाव से पहले अभी काफी कुछ देखने को मिलेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News