Connect with us

Uncategorized

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

रामनगर। डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव फर्त्याल ने देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो उसे फंदे से उतार कर संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि ग्राम छोई निवासी गौरव फर्त्याल के घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। वह वर्ष 2012 में राजकीय महाविधालय का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले से परेशान था।प्राप्त समाचार के मुताबिक ग्राम छोई निवासी गौरव फर्तयाल ने घरेलू विवाद के चलते रात में अपने कमरे में फांसी लगा ली। रात में ही उसे सयुंक्त चिकित्सालय लाए।चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह वर्ष 2012 में राजकीय महाविधालय का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है। वह कुछ दिन पहले से परेशान था।एनएसयूआई से उसने चुनाव लड़ा था। उसके आत्मघाती कदम की जानकारी जैसे ही दोस्तों व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को मिली वह स्तब्ध हो गए। उसके निधन पर कालेज के स्टाफ ने भी शोक जताया है। इधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather : आज आसमान से बरसेगी आफत!, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News