Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। यहां टीपीनगर क्षेत्र से चोरी का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार टीपी नगर के आनंदपुर निवासी खीमानंद पिरसाली का कहना है कि उनकी पत्नी बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं। 22 जनवरी को वह पत्नी के परीक्षण के लिए बरेली राममूर्ति अस्पताल गए थे। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें पत्नी को एडमिट कराना पड़ा।

28 जनवरी को पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर आकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। लॉकर में रखी सोने की ज्वेलरी एक मांगटीका, एक जोड़ी कुंडल, एक नथ, एक हार, एक मंगलसूत्र, एक चेन सहित करीब दस लाख तक के गहनों के अलावा दो लाख रुपये की नगदी गायब मिली। आसपास पूछताछ की तो कोई सुराग नहीं लग पाया।

बताया गया है कि आरोपियों ने घर से दस लाख की ज्वेलरी और दो लाख रुपए चुराए है। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News