Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश ,जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। यहां पर उस समय हड़कंप मच गया जब अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास संदिग्ध परिस्थितियों में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के नजदीक जंगल में एक शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने जब को कब्जे में लेकर उसे सब विच्छेदन गृह भेज दिया शव के सड़ा गला अवस्था में मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है ।

मामला शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे के आसपास का है।शव के पुलिस को एक कीटनाशक की खाली बोतल भी बरामद हुई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक ने विषपान करके आत्महत्या की होगी।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहने से बच रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे काठगोदाम पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास लगभग 125 मीटर अंदर जंगल में किसी व्यक्ति की लाश पड़ी है।

इस सूचना पर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया। शव दो से तीन सप्ताह पुराना माना जा रहा है। शव के पास एक नुवान की शीशी भी पड़ी मिली। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News