Connect with us

कुमाऊँ

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने स्व इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज परिवार के साथ स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के हल्द्वानी स्थित आवास “संकलन” सिविल लाइन पहुँच कर सुमित हृदयेश और परिजनों से मुलाकात की। उनको ढांढस बंधाया और स्व. इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कार्यो और व्यक्तित्व को याद कर उनके निधन को उत्तराखंड कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
इस दौरान सलमान खुर्शीद ने छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों से भी शिष्टाचार मुलाकात कर सभी से मिशन 2022 के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर सुमित हृदयेश, सरदार वीरेंद्र सिंह चड्डा, चरनजीत बिंद्रा, जगमोहन बगड़वाल, राजेन्द्र खनवाल, मुकुल बलुटिया, योगेंद्र बिष्ट, संजय रावत, देवेंद्र नेगी, रविन्द्र रावत, जगजीत सिंह, शुभम वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News