Connect with us

कुमाऊँ

आल्टो कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में चार की मौत तीन घायल


लालकुआं। गत रात्रि शादी समारोह से लौट रहे आल्टो कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सितारगंज से हल्द्वानी आ रही आल्टो कार वन निगम डिपो पांच लालकुआं के पास ट्रक से भिड़ गई, इस भिडंत में कार सवार इंदिरा नगर निवासी शाहिद सहित एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। एस पी सिटी जगदीश चंद्र के अनुसार ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। बताया गया कि कार और ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त भिडंत में कार के परखच्चे उड़ गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है।

यह भी पढ़ें -  भूमिगत पानी के टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News