Connect with us

उत्तराखण्ड

पंतनगर विश्वविद्यालय के 4 छात्रों का हुआ इस नामी कंपनी में चयन, मिला भारी-भरकम पैकेज

पंतनगर। विश्वविद्यालय के 4 छात्र और छात्राओं का लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड में चयन हुआ है अब यहां के छात्र छात्राएं भारत की इस बहुराष्ट्रीय कम्पनी में अपनी सेवाएं देंगे। लार्सन एंड टूब्रो की स्थापना 1938 में हुई है। यह कम्पनी विभिन्न देशो में प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी निर्माण और उत्पादन के क्षेत्र में व्यापारिक है।

विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्ष निदेशालय में प्लेसमेंट के लिए ऑनलाइन मेल के आधार पर विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों क्रमषः मलय बिष्ट, बी.टेक सीएस, रोहित चंद बी.टेक आईटी, दीप चंद्र मठपाल, बी.टेक सीएस एवं अपूर्वा जोशी, बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग का चयन किया गया है।

चयनित विद्यार्थी को प्रशिक्षण के उपरान्त लगभग पैकेज रू. 6.25 लाख वित्तिय तथा अन्य सुविधाए प्रतिवर्ष देय होगी।विश्वविद्यालय के कुलपति, डा. मनमोहन सिंह चौहान ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासो की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थी को शुभकामनाएं दी है।

सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक, डा. दीपा विनय ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा बताया कि इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी यह निदेशालय प्रयासरत है तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सफलता की कामना करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News