Connect with us

उत्तराखण्ड

जंगल फिएस्टा में कराया निःशुल्क योगाभ्यास

हल्द्वानी। ओम नमस्ते योग स्टूडियो व जंगल फिएस्टा रेस्टोरेंट ने रविवार को दोगाँव स्थित परिसर में संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया। आयोजित योग शिविर में योग-शिक्षक अजय रावत और शिक्षिका स्निग्धा सक्सेना के द्वारा प्रातः से शामिल लोगों को योगाभ्यास कराया गया।

निःशुल्क योग-सत्र में हल्द्वानी और ज्योलीकोट के लोगों ने उपस्थित होकर योग,प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग -शिक्षक अजय रावत और शिक्षिका स्निग्धा सक्सेना ने योग के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में व्यस्त जीवनशैली के चलते योग आवश्यक है। उन्होंने योग की महत्ता के बारे में चर्चा की। कहा वह हर महीने में अलग -अलग जगह पर ऐसे निःशुल्क योग – सत्र का आयोजन करते रहेंगे,ताकि योग से होने वाले लाभ के बारे में सभी को जानकारी दी जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News