Connect with us

कुमाऊँ

फ्रेंडशिप टेनिस डबल्स टूर्नामेंट मैचों का रानीखेत में आयोजन

रानीखेत। हल्द्वानी फ्रेंडशिप टेनिस टूर्नामेंट में डबल्स के मैचों का आयोजन रानीखेत किया गया। जिसमें टीम स्पर्धा में रानीखेत के सुमित गोयल और अशोक साह की जोड़ी ने हल्द्वानी के रजत सती व धीरेंद्र बिष्ट की जोड़ी को लगातार सेटों में 6-1, 6-1 से पराजित कर प्रतियोगिता जीत कर रानीखेत के नाम की। जिसमें रानीखेत व हल्द्वानी के 8-8 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट में 25 से 72 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाडिय़ों ने भाग लिया । प्रतियोगिता का आयोजन उत्तरांचल टेनिस संघ के संयुक्त सचिव एवं अल्मोड़ा ज़िला टेनिस संघ के महासचिव सुमित गोयल द्वारा किया गया। जिसमें रानीखेत से सभी टेनिस खिलाड़ियों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। टूर्नामेंट में प्रभात मेहरा, डॉ० दीप प्रकाश पार्की, कर्नल सेबेस्टियन एम, उमेश बिष्ट, ललित बिष्ट, नैनीताल जिला संघ के सचिव हेम पांडेय, सेवा निवृत्त इनकम टैक्स कमिश्नर डी०एस० रावत, दीपक गर्ग, जी० एस० बिष्ट उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-बलवंत सिंह रावत

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News