Connect with us

कुमाऊँ

1 हजार के पार पहुंचा गैस सिलेंडर

महंगाई की मार दिन पर दिन आम जनता पर बढ़ती जा रही है जहां पर बात करे महंगाई की तो एक बार फिर से मई के महीने में गैसों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पेट्रोलियम कंपनी ने मई, 2022 में दूसरी बार गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। यह कीमत घरेलू और कमर्शियल दोनों में बढ़ाई गई है। नई कीमत 19 मई से प्रभावी हो गई है।

जानकारी हो कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 7 मई को 50 रुपये का इजाफा किया गया था।कंपनी के मुताबिक 19 मई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपये की वृद्धि की गई है।दाम बढ़ने के बाद दिल्‍ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1,003 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई। पहले दाम 999.50 रुपये था। दाम बढ़ने के बाद चेन्‍नई में गैस सिलेंडर 1018.50 रुपये और कोलकाता में 1029 रुपये में मिलेगा।कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 8 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दाम बढ़ने के बाद यह दिल्‍ली में 2354, कोलकाता में 2454, मुंबई में 2306 और चेन्‍नई में 2507 रुपये की दर से मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News