Connect with us

उत्तराखण्ड

गौरीकुण्ड हादसा, आज लापता 2 और व्यक्तियों के शव मिले , 16 अभी भी लापता

गौरीकुंड आपदा में रेस्क्यू टीम को आज दो और व्यक्तियों के शव प्राप्त हुए हैं।‌

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 18 लोगों का आज नवें दिन भी लगातार घटना स्थल पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है।सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम ने आज सुबह दो और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं जिनमें एक लड़की व एक महिला का शव बरामद किया गया है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है, शेष 16 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीमें शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  IDBI बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, भूख हड़ताल शुरू

More in उत्तराखण्ड

Trending News