Connect with us

कुमाऊँ

दुर्गापाल को मनाने पहुंचे गावड़िया,नहीं बनी बात

लालकुआं। यहां टिकट कटने से नाराज चल रहे कांग्रेस के हरीश चंद्र दुर्गापाल को मनाने बुधवार को प्रदेश सह प्रभारी राम निवास गावड़िया उनके आवास पहुंचे। इस बीच उनके साथ आये इंटक प्रदेश अध्यक्ष एन के कपिल भी थे जिनका दुर्गापाल समर्थकों ने भारी विरोध किया। गावड़िया ने दुर्गापाल से काफी देर तक बात की। मगर अभी बात नहीं बनी है। हरीश चंद्र दुर्गापाल का कहना है कि नामांकन कराने को लेकर वह आज रात तक फैसला ले लेंगे।

उधर उनके समर्थक आज भी बड़ी संख्या में उनके आवास पर जमे रहे और टिकट नहीं बदलने की सूरत में उनसे निर्दलीय लड़ने की ही बात कही। उनका कहना था कि हाइकमान ने विजेता प्रत्याशी का टिकट काटा है। तमाम सर्वे में दुर्गापाल जीत रहे हैं, मगर कांग्रेस को यह समझ नहीं आ रहा है। उधर यहां संध्या डालाकोटी की ओर से आये इंटक प्रदेश अध्यक्ष एनके कपिल को दुर्गापाल समर्थकों ने काफी खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने जिताऊ उम्मीदवार का चयन करना चाहिए।

Ad
यह भी पढ़ें -  घर पहुंचने से पहले छिनी जिंदगी, कैंटर की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News