Connect with us

Uncategorized

घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, लोगों की उड़ी रातों की नींद, इलाके में दहशत का माहौल

magarmach haridwar

रुड़की में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय मगरमच्छ घर के अंदर घुस गया। घर में हलचल होने के बाद जब कमरे की लाइट खुली थी पूरे परिवार की मानो नींद ही उड़द गई।

घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ

रुड़की के लक्सर तहसील के खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्दावाली गांव में बीती देर रात खुसर पाल सिंह नाम के व्यक्ति के घर में करीब 2:00 बजे अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। घर में हलचल की आवाज सुनकर परिवार की नींद खुल गई। जिसके बाद विशालकाय मगरमच्छ को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसने भी मगरमच्छ को देखा उसकी सास हलक में अटक गई।

इलाके में दहशत का माहौल

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल लगाया। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ को देख मगरमच्छ गुस्से में दिखाई दिया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ लिया। जिसके बाद रविवार सुबह करीब 6 बजे मगरमच्छ को सुरक्षित गंगा में छोड़ दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि विशालकाय मगरमच्छ के घर में घुसने की इस घटना के बाद भी इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, 40 मामलों की पुष्टि, 5 की मौत

More in Uncategorized

Trending News