Connect with us

कुमाऊँ

हिमालय संगीत शोध समिति की कार्यशाला में गूंजे राग

हल्द्वानी। हिमालय संगीत शोध समिति द्वारा जारी ग्रीष्मकालीन संगीत कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों ने शानदार मंच प्रदर्शन करते हुए राग व तालों का कमाल दिखाया। शोध समिति के जेके पुरम मुखानी स्थित केन्द्र में समापन अवसर पर वरिष्ठ रंगकरमी अनिल घिल्डियाल व संतीतज्ञ डा. पंकज उप्रेती ने संगीत महफिलो की बारीकियों को बताया। आचार्य धीरज उप्रेती के निर्देशन में बाल, युवा, किशोर कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

संचालन में पंकज जोशी, शुभम मठपाल, लोकेश कुमार, शुभम पोखरिया, राजा बाबू थे। कार्यक्रम में संचालक नेहा बुडलाकोटी ने बताया कि हिमालय संगीत शोध समिति में नये सत्र का शुभारंभ भी हो चुका है। बाल कलाकारों में अंकित खोलिया, कुशाग्र, उत्कर्ष, अंकित, नीरज, तेजस, वेदांश, परिनिता, दक्ष, दिव्यांश, प्रग्या, अवनि ने मन मोह लिया।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News